Gorakhpur News: DDU University ने पीजी कक्षाओं में ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद रिजल्ट किए जारी

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की पीजी कक्षाओं में ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद सीट आवंटन के परिणाम आज जारी कर दिए गए। परास्नातक कृषि, एमएड एवं सभी स्नातक कार्यक्रमों के सीट आवंटन परिणाम कल शाम घोषित किए जाएंगे।

अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर लॉग इन कर देख सकेंगे। इन कार्यक्रमों के कट ऑफ भी प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। सीट आवंटन के अनुसार अभ्यर्थी अपना प्रवेश शुल्क 2 अगस्त तक ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

ddu

आज जिन विषयों के सीट आवंटन परिणाम घोषित हुए उनमें मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इतिहास,दृश्य कला, प्राचीन इतिहास, शिक्षा शास्त्र, गणित, ऍम. एससी. वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, भौतिकी , इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, ऍम.कॉम., ऍम.बी.ए., एल.एल.ऍम., ऍम.एड. प्रमुख हैं।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं अधिष्ठाता छात्रकल्याण के संयुक्त तत्वावधान में अंगदान एवं ऊतक दान पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस जुलाई माह को अंगदान माह के रूप में मनाया जा रहा है और अंगदान शपथ दिलाई जा रही है।
जागरूकता कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ एवं मुख्य वक्ता नर्सिंग कॉलेज, एम्स की प्रिंसिपल डॉ. रेणुका के. ने कहा कि अंगदान एक महादान है। अंगदान एक तरह का जीवनदान होता है।यद्यपि कि इसको लेकर भारत विशेषकर उत्तर भारत में जागरूकता की कमी है। अगर अंगदान को लेकर लोग जागरूक हो जाएँ तो दुनिया से जाता हर एक व्यक्ति अपने पीछे कई लोगों को जिंदगी दे सकता है। अंगदान को लेकर परिवार, आस पड़ोस और समाज में विमर्श खड़ा किया जा सकता है। ऑर्गन डोनेशन दो तरह के होते हैं। पहला लिविंग ऑर्गन डोनेशन यानी वो अंगदान जो जीवित रहते हुए किया जाता है। वहीं, दूसरा डिसीस्ट ऑर्गन डोनेशन, जो मृत्यु तत्काल उपरांत दान किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+