DDU University: पीएचडी कार्यक्रम में दिव्यांग एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 14 से
Gorakhpur News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पीएचडी कार्यक्रम में दिव्यांग एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 14 एवं 15 अक्टूबर को संबंधित विभागों में होगा। दिव्यांग श्रेणी के अर्ह अभ्यर्थियों की सूची तथा आवश्यक निर्देश प्रवेश पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रमाणपत्र सत्यापन की इस प्रक्रिया द्वारा प्रवेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अपना शुल्क ऑनलाइन 16 एवं 17 अक्टूबर 2024 को जमा करना होगा।

उन्होंने बताया कि शोध पात्रता परीक्षा (RET) 2023 के अंतर्गत चयनित सभी अभ्यर्थियों (फुल टाइम एवं पार्ट टाइम) को सूचित किया जाता है कि वे पूर्व घोषित निर्देशों के अनुसार विलंबतः 10 अक्टूबर तक प्रथम सेमेस्टर का अपना शुल्क जमा कर दें , अन्यथा उनकी सीट रिक्त मानते हुए अन्य अभ्यर्थियों को आवंटित कर दी जाएगी। शोध कार्यक्रम ( फुल टाइम एवं पार्ट टाइम) के प्रथम सेमेस्टर के लिए विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क संरचना प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नवरात्रि स्पेशल भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह, पूर्व अभिरक्षिका प्रो. शोभा गौड़, विश्वविद्यालय के सम्पत्ति अधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय, छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. सोनल सिंह सहित अन्य अतिथियों एवं छात्राओं ने मां भगवती की पूजा अर्चना एवं देवी गीत प्रस्तुत की। छात्राओं के भजनों और देवी गीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
अपने संबोधन में अलकनंदा महिला छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह ने कहा कि नवरात्रि हिंदू संस्कृति के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। शक्ति की पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह त्यौहार सामाजिक एकता एवं सद्भावना का प्रतीक है।












Click it and Unblock the Notifications