DDU University में बीबीए प्रथम सेमेस्टर में इस कार्यक्रम से होगा बची हुई सीटों पर प्रवेश
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के अन्तर्गत बी०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-25) में चतुर्थ काउंसिलिग में बची हुई सीटों पर प्रवेश निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार के अनुसार सीट की उपलब्धता एवं वरियता क्रम के अनुसार होगा।
दिनॉक 13-09-2024
समय 12.00 से 02.00 बजे तक
ई०डब्ल्यू०एस० 62 अक तक
अनुसूचित जाति समस्त
अनुसूचित जनजाति समस्त

सभी प्रवेशार्थियों से अपेक्षित है कि वह यथा कार्यक्रम अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, अद्यतन जाति प्रमाण-पत्र, स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र, विशेष संवर्ग के लिए विवरणिका में निर्देशित सक्षम अधिकारी का प्रमाण-पत्र तथा उनकी छायाप्रति के साथ व्यवसाय प्रशासन विभाग, महाराणा प्रताप परिसर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का स्वागत करने के लिए दिनाँक 12.09.2024 विभाग में एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।
कार्यक्रम के शुरुआत में मनोविज्ञान परिषद की अध्यक्ष के रूप में डॉ रश्मि रानी ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्रों का स्वागत किया.
ए एम तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य एवं खेल में अपनी प्रतिभा के माध्यम से उपस्थित सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान मोहित को मिस्टर फ्रेशर और आकांक्षा को मिस फ्रेशर चुना गया.
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो धनंजय कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन मे सफल होनें के लिए सदैव ही सकारात्मक दृष्टिकोण बनाये रखना बहुत जरूरी होता है , उन्होने बताया कि हमें जिज्ञासा हमेशा बनाये रखनी चाहिए तथा स्वयं का आकलन करते रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications