DDU University: स्नातक,परास्नातक तथा डिप्लोमा सहित इन कोर्सों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर से
Gorakhpur News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में स्नातक, परास्नातक और अन्य कोर्सों के लिए परीक्षा तिथि घोषित की गई है। यहां पूरी डिटेल देख सकते हैं।
कुलपति के आदेश के क्रम में समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2024-25 के अन्तर्गत स्नातक एवं परास्नातक तथा डिप्लोमा सहित समस्त प्रोग्राम के विषम सेमेस्टर की संस्थागत व बैंक के अर्ह छात्रों की परीक्षाएं नवम्बर माह में प्रस्तावित हैं, उक्त परीक्षा हेतु प्रथम सेमेस्टर छोड़कर आनलाईन परीक्षा फार्म में वैकल्पिक एवं माइनर प्रश्नपत्रों का चयन करते हुऐ परीक्षाफार्म पूरित किये जाने हेतु पोर्टल दिनांक 27/09/2024 से दिनांक 07/10/2024 तक खोला जा रहा है।

विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों एवं सम्बन्धित महाविद्यालय को निर्देशित किया जाता है कि परीक्षा फार्म में माइनर एवं वैकल्पिक प्रश्नपत्रों का चयन समयान्तर्गत पूरित करना सुनिश्चित करें।
विश्वविद्यालय परिसर हेतु वैकल्पिक एवं माइनर प्रश्नपत्रों का चयन छात्रों को स्वंय करना होगा तथा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय के अर्ह छात्रों को सम्बन्धित महाविद्यालयों के Login Password द्वारा पूरित किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications