Gorakhpur Police News: आनलाईन गेमिंग पोर्टल में सट्टा खेलाने के नाम पर लोगों के साथ करते थे ठगी, 8 गिरफ्तार
Gorakhpur shahpur Police News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की शाहपुर पुलिस ने आनलाईन गेमिंग पोर्टल में सट्टा खेलाने के नाम पर लोगों से फर्जी बैंक अकाउंट में पैसा मंगाने और ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मोबाइल सहित कई चीजे बरामद भी की है।
क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने कहा कि आनलाईन गेमिंग पोर्टल रेडी अन्ना में सट्टा खेलाने के नाम पर अलग-अलग बैंको के म्यूल खातों में पैसो की लेन-देन कर लोगों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेन्द्र सिंह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर इन अभियुक्तों तक पहुंचे और गिरफ्तार किया। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें रोहित प्रसाद, प्रिंस कुमार, गुड्डू शर्मा, रंजेश यादव,अमित शर्मा, अभय कुमार यादव, संजीत कुमार खरवार व चन्दन कुशवाहा शामिल हैं।
Recommended Video
इनके पास से घटना में प्रयुक्त 29 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद लैपटप, 04 अदद टैबलेट व घटना मे प्रयुक्त अभिलेख बरामद किया गया । आगे की कारवाई की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
मुखबीर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक मकान में अभियुक्तों द्वारा आनलाईन गेमिंग मे सट्टा लगाने वाले वेबसाइट रेडी अन्ना के माध्यम से अलग-अलग नाम के म्यूल बैंक खातों मे डिपोजिट व विड्राल किया जा रहा था ।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उनके द्वारा रेडी अन्ना नाम की वेबसाइट/पोर्टल जो अवैध रुप से आनलाईन गेमिंग में सट्टा लगाने हेतु पैसे का लेन देन किया जाता है, का पैनल खरीदकर एक ब्रांच के रुप में अपना कार्यालय बनाये थे व सट्टे के पैसे को मंगाने के लिए उनके द्वारा लोगों को बहला-फुसलाकर म्युल/फर्जी खाते खुलवाकर उनमें पैसो का लेन-देन करते थे । इस तरह उनके द्वारा एक दिन में लगभग 11-12 लाख रुपये का लेन-देन किया जाता है तथा पैसे आने पर आपस में बाट लिया जाता है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
1.रोहित प्रसाद पुत्र मदन प्रसाद निवासी प्रतापपुर रामपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
2.प्रिंस कुमार पुत्र स्वर्गीय अदालत सिंह निवासी सिसवा खुर्द थाना मैरवा जनपद सिवान बिहार
3. गुड्डू शर्मा पुत्र अनिरुद्ध शर्मा निवासी रामपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
4. रंजेश यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी रामपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
5.अमित शर्मा पुत्र रंगलाल शर्मा निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ।
6.अभय कुमार यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ।
7. संजीत कुमार खरवार पुत्र श्री गंभीरा खरवार निवासी बैकुंठपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ।
8.चन्दन कुशवाहा पुत्र स्व0 विजय मल्ल भगत निवासी बेलाव थाना दरौल्ली जनपद सिवान बिहार
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय थाना शाहपुर, उ0नि0 कमलेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, उ0नि0 दुर्गेश शुक्ला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, उ0नि0 सत्यम सिंह चौकी प्रभारी रेलविहार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, प्र0उ0नि0 अमरकान्त थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, हे0का0 शशिशंकर राय साइबर सेल अपराध शाखा जनपद गोरखपुर, हे0का0 शशिकान्त जायसवाल साइबर सेल अपराध शाखा जनपद गोरखपुर, का0 मोहित पाण्डेय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, का0 सौरभ पाल थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, आरक्षी राहुल सरोज थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, आरक्षी रामजी वर्मा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, आरक्षी सुधार कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, आरक्षी गौरव कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर,आरक्षी अवधेश कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications