DDU University: BSc गणित, वनस्पति विज्ञान और BA मनोविज्ञान की टली परीक्षा, अब इस तिथि पर होगा एग्जाम

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर व वार्षिक प्रणाली सत्र 2023-24 के अन्तर्गत बी०एस-सी० भाग तीन गणित / वनस्पति विज्ञान-प्रथम प्रश्नपत्र एवं बी०ए०, द्वितीय सेमेस्टर, मनोविज्ञान पेपर कोड PSY104 की परीक्षा दिनांक 05/05/2024 को निर्धारित थी। उक्त परीक्षा अब निम्न समय सारणी के अनुसार सम्पन्न होगी।

ddu

संशोधित वार्षिक परीक्षा समय सारणी

दिनॉक 13/05/2024

कक्षा/भाग बी०एस-सी० भाग तीन

विषय / प्रश्नपत्र तक
गणित / वनस्पति विज्ञान-प्रथम प्रश्नपत्र

समय सायं 1:00 बजे से 04:00 बजे

B.A. II Semester

Exam Time: 02.00 PM to 3.30PM

दिनांक 19-05-2024

PSY104

Basic Research Methodology and Statistics

उपरोक्त परीक्षाओं के अतिरिक्त दिनांक 05/05/2024 को होन वाली परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न होंगी। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा निर्गत पत्रांक संख्या 7809 दिनांक 27/04/2024 द्वारा सूचना निर्गत की जा चुकी है।

शोध-छात्रों के हित में गोरखपुर विश्वविद्यालय ने संस्थागत ई-मेल की सुविधा प्रदान करेगा। कुलपति प्रो. पूनम टण्डन के निर्देश पर विश्वविद्यालय में शोधरत सभी छात्र-छात्राएँ इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। ग़ौरतलब है कि संस्थागत ई-मेल को सुरक्षित एवं सुधीर्ण करने हेतु विश्वविद्यालय ने बीते दिनो गूगल वर्कस्पेस की एजुकेशन सेवाओं को ग्रहण किया था। इसके तहत विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों को संस्थागत ई-मेल उपलब्ध करायी जा चुकी है। अब यही सुविधा शोध-छात्रों के लिए भी शुरू की जाएगी। बहुत से प्रतिष्ठित जर्नल्स ने शोध-पत्रों में संस्थागत ईमेल को प्राथमिकता देते हैं। इसके अतिरिक्त संस्थागत ईमेल के माध्यम से शोध से सम्बन्धित कई सामग्रियों एवं संसाधनों की सुविधा मुफ़्त में मिलती है। "शोध-छात्रों को संस्थागत ई-मेल मिलने से ना सिर्फ़ उन्हें विश्वविद्यालय की पहचान मिलेगी बल्कि वें अपने शोध-कार्यों को विश्वविद्यालय के नाम से सीधे जोड़ सकेंगे। इसका फ़ायदा छात्र एवं विश्वविद्यालय दोनो को मिलेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+