Gorakhpur News: DDU University में 15 अप्रैल से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं का संशोधित Time Table जारी

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों में 15 अप्रैल से आयोजित होने वाली स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा पाठयक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है।

कुलपति प्रो पूनम टंडन ने संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं छात्रों के सूझाव तथा अनुरोध को ध्यान में रख कर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2023-24 के अन्तर्गत सम सेमेस्टर की 15 अप्रैल से प्रस्तावित परीक्षा की समय-सारणी में बदलाव का निर्देश दिया था।

ddu

Gorakhpur News: DDU University में वार्षिक परीक्षा का हुआ शुभारंभ, छूटे हुए छात्रों को ऐसे मिलेगा मौका
ज्ञातव्य है कि सम सेमेस्टर परीक्षा की समय-सारणी पूर्व में दिनांक 04/04/2024 को जारी किया गया था, जिसे छात्र हित को ध्यान में रख कर कुछ प्रोग्राम/पाठ्यक्रम के समय या तिथि में परिवर्तन किया गया है।
विद्यार्थी ध्यान दें कि निम्नलिखित प्रोग्राम/पाठ्यक्रम की संशोधित समय सारणी जारी की गई है।

1. पी०जी० डिप्लोमा इन ज्योतिष वास्तु और कर्मकाण्ड, द्वितीय सेमेस्टर
2. बी०एच०एम०सी०टी०, द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर
3. बी० जे०एम०सी०, द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर
4. बी०बी०ए०, द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर
5. एम०ए० इन योग, तृतीय सेमेस्टर
6. बी०ए०, चतुर्थ सेमेस्टर
7. एम०एस-सी० हार्टीकल्चर, द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर
8. एम०एस-सी० एग्रीकल्चर जुलॉजी एवं एन्टोमोलाजी, द्वितीय सेमेस्टर
9. एम०एस-सी० प्लॉन्ट पैथोलोजी, द्वितीय सेमेस्टर
10. एम०एस-सी० एग्रोनोमी, द्वितीय सेमेस्टर
11. एम०एस-सी० मृदा विज्ञान, द्वितीय सेमेस्टर
12. बी०एस-सी० कृषि, चतुर्थ सेमेस्टर 13. बी०एस-सी०, द्वितीय एंव षष्टम सेमेस्टर
14. एम०एस-सी० रसायन शास्त्र, द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर

सभी सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वह 12 अप्रैल को जारी संशोधित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा देने पहुंचे। संशोधित समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+