Gorakhpur News DDU University: एमएड, बीपीएड व डिप्लोमा कोर्स की ऑनलाइन काउंसलिंग आज से

DDU University News Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमएड ,बीपीएड तथा पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी। इसके अलावा उन सभी पीजी और डिप्लोमा कोर्सेज में भी, जिनमें प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, रविवार से ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा।

सीधे प्रवेश वाले इन सभी कोर्सेज के अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर लॉग इन करके प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी दिनांक 1 अगस्त से 3 अगस्त तक फीस रसीद तथा सभी मूल प्रमाणपत्र और अंकपत्र लेकर सत्यापन हेतु अपने विभागों में उपस्थित होंगे।

ddu

एमएड तथा बीपीएड प्रवेश हेतु अभ्यर्थी 28 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से च्वाइस लॉक करेंगे। सीट आवंटन का परिणाम 2 अगस्त को घोषित होगा।

उधर स्नातक एवं परास्नातक कोर्सेज के लिए 25 जुलाई से जारी ऑनलाइन काउंसलिंग का आज तीसरा और अंतिम दिन था। शनिवार को रात 8 बजे तक 17507 अभ्यर्थियों ने अपनी च्वाइस लॉक कर दी थी। च्वाइस लॉक की प्रक्रिया शनिवार मध्यरात्रि तक चलेगी।

तीन दिनों तक चली ऑनलाइन काउंसलिंग में अब तक स्नातक के 11158 तथा पीजी के 6349 अभ्यर्थियों ने च्वाइस लॉक किया। इन कोर्सेज के सीट आवंटन परिणाम 30 जुलाई को घोषित होंगे।

बॉक्स
*शोध पात्रता परीक्षा 29 से, परिसर स्थित विभाग बंद रहेंगे*

शोध पात्रता परीक्षा (रेट) 2023 दिनांक 29 जुलाई से परिसर स्थित 9 केंद्रों पर आयोजित होगी। शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित परीक्षा आयोजित करने के लिए 29 जुलाई को परिसर स्थित सभी विभागों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासनिक भवन तथा परीक्षा संबंधी सभी कार्यालय खुले रहेंगे।

परीक्षाओं की शुचिता एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कुलपति प्रो पूनम टंडन के निर्देश पर आज कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी ने सभी केंद्राध्यक्षों, प्रवेश प्रकोष्ठ के सदस्यों तथा मुख्य नियंता के साथ एक समीक्षा बैठक की तथा जरूरी निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के अतिरिक्त किसी को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी।

मुख्य नियंता प्रो सतीश चंद्र पांडेय ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहन मुख्य द्वार स्थित स्टैंड पर ही खड़े करेंगे। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, बैग, स्मार्ट वॉच, घड़ी, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के डिजिटल उपकरण ले जाना सर्वथा प्रतिबंधित हैं।

"यूजी और पीजी प्रवेश परीक्षाओं की तरह ही रेट परीक्षा को शुचितापूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपादित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं अनुशासन हेतु जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं।"

प्रो पूनम टंडन, कुलपति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+