Gorakhpur News: DDU University बीए, बीएसी सहित इन कक्षाओं का घोषित हुआ परिणाम
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के निर्देश पर मंगलवार को कई कक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए।
कुलपति के आदेश पर बी०ए० चतुर्थ सेमेस्टर, बी०एस-सी० चतुर्थ सेमेस्टर, बी०काम० चतुर्थ सेमेस्टर, बी०बी०ए० चतुर्थ सेमेस्टर, बी०कॉम० बैंकिंग एंड इंसोरेन्स चतुर्थ सेमेस्टर, बी०एस-सी० गृह विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर, बी०एच०एम०सी०टी० चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर सत्र 2023-24 का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है। उक्त परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड है।

कुलपति से प्राप्त निर्देश के क्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, पी-एच०डी०, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) के तृतीय, पंचम, सप्तम, एवं नवम् सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन दिनांक 11.07.2024 से होना है।
कुलसचिव ने की अनुरोध
कुलसचिव ने अनुरोध करते हुए कहा कि उपरोक्त कक्षाओं का संचालन दिनांक 11.07.2024 से कराये जाने के सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही करने का कष्ट करे।












Click it and Unblock the Notifications