DDU University: इस खास अंदाज में हुआ परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का स्वागत, ये चुनी गईं मिस फ्रेशर
DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का स्वागत करने के लिए गुरुवार को विभाग में एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम के शुरुआत में मनोविज्ञान परिषद की अध्यक्ष के रूप में डॉ रश्मि रानी ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्रों का स्वागत किया।
ए एम तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य एवं खेल में अपनी प्रतिभा के माध्यम से उपस्थित सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान मोहित को मिस्टर फ्रेशर और आकांक्षा को मिस फ्रेशर चुना गया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो धनंजय कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन मे सफल होनें के लिए सदैव ही सकारात्मक दृष्टिकोण बनाये रखना बहुत जरूरी होता है , उन्होने बताया कि हमें जिज्ञासा हमेशा बनाये रखनी चाहिए तथा स्वयं का आकलन करते रहना चाहिए।
प्रोफेसर अनुभूति दूबे अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने छात्रों को संबोधित करते हुए नए छात्रों के लिए एक शानदार स्वागत पार्टी आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दीं, जो एक अच्छी परंपरा है। उन्होंने ने कहा की पाठ्यचर्या के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भाग लेकर समग्र विकास करेंगे।
ताहरीम सादिक ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जीवन मे सर्वश्रेष्ठ हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया. इस दौरान डॉ गिरिजेश यादव, डॉ विस्मिता पालिवाल, डा. अमित त्रिपाठी, डॉ रामकीर्ति सिंह, डॉ गरिमा सिंह व डॉ प्रियंका गौतम उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications