Gorakhpur News: DDU University ने परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित, जानिए कब होगी काउंसलिंग
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की परा स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी।
*ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट*
अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission. in पर उपलब्ध परिणाम के बटन पर क्लिक करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भर कर अपना परिणाम देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए परास्नातक के कुल 47 पाठ्यक्रमों में से 33 के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून से 9 जुलाई तक आयोजित की गई थी। शेष 14 में सीट की तुलना में कम आवेदन के चलते प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। इन कोर्सेज में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया भी 25 जुलाई से ही शुरू होगी। इसके लिए आवश्यक निर्देश पोर्टल पर जल्दी ही उपलब्ध होंगे।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि परास्नातक कोर्सेज के लिए भी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। शीघ्र ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications