DDU University के इन पाठ्यक्रमों में निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म जमा करने पर लगेगा विलम्ब शुल्क

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठक्रमो के प्रथम सेमेस्टर में फार्म पूरा कर जमा करने की अंतिम तिथि के बाद विलंब शुल्क लगाया है। अभी अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है।

20 अक्टूबर के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, पी-एच०डी०, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित कर जमा करने की तिथि आज दिनांक 20.09.2024 से दिनांक 10.10.2024 तक निर्धारित की गई है।

ddu

विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि के भीतर पूरित करवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में दिनांक 11.10.2024 से प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म रू0 500/- प्रति छात्र विलम्ब शुल्क के साथ पूरित किया जा सकेगा।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के *अंग्रेज़ी विभाग में लिटरेरी क्लब* के तत्वावधान में आज 'टेल्स एंड ट्रिविया' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लिटरेरी क्लब द्वारा आयोजित यह विशेष प्रतियोगिता विभाग के शैक्षिक कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही, जिसमें एम.ए. प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में साहित्यिक ज्ञान को गहराई से परखना और उनकी तर्कशक्ति व संवाद क्षमता को बढ़ावा देना था।
कुल तीन समूहों में बंटे प्रतिभागियों ने इस रोमांचक और शैक्षिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ग्रुप बी ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता को अपने नाम किया। विजयी टीम का नेतृत्व सुधांशु राय, राज वैभव,आस्था मिश्रा ने किया तथा सोनल, अविका शुक्ला, अंजू उपाध्याय,आयुषी राव,बिपिन यादव ,सुंदरम पाण्डेय ने समूह के सदस्यों के रूप में अहम भूमिका निभाई तथा अपने उत्तरों और त्वरित सोच से निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+