Gorakhpur: एडुरैंक वर्ल्ड रैंकिंग 2024 में डीडीयू यूनिवर्सिटी ने लगाई छलांग, 33 शोध विषयों में मिले इतने स्कोर
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एडुरैंक वर्ल्ड रैंकिंग में छलांग लगाई है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एडुरैंक वर्ल्ड रैंकिंग 2024 में उल्लेखनीय ऑल इंडिया 118वीं रैंक हासिल की है। विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023 की तुलना में सभी मानकों पर अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। 2023 की रैंकिंग में विश्वविद्यालय भारत में 131वें स्थान पर था।
एडुरैंक वर्ल्ड रैंकिंग विश्व में 183 देशों के 14,131 विश्वविद्यालयों की एक स्वतंत्र मीट्रिक-आधारित रैंकिंग है।
एडुरैंक द्वारा 246 शोध विषयों में विश्वविद्यालयों को रैंक करने के लिए 9,83,02,198 वैज्ञानिक प्रकाशनों और 2,14,95,12,106 उद्धरणों के साथ दुनिया के सबसे बड़े शोध पत्रों के डेटाबेस का उपयोग किया जाता है। ओवर ऑल रैंकिंग में गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में प्रमुखता और पुरातन छात्रों की लोकप्रियता के संकेतक को भी जोड़ा जाता है।
एडुरैंक रैंकिंग में अनुसंधान तथा शोध में प्रदर्शन को 45%, गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों की उपलब्धियों को 45% और पुरातन छात्रों के स्कोर को 10% महत्व देती है।

Gorakhpur News:विधवा महिला मित्र के साथ लंबे समय से रह रहे युवक का इस हाल में मिला शव,परिजनों ने लगाया यह आरोप
2024 की रैंकिंग में विश्वविद्यालय भारत में 118वें और एशिया में 1116वें स्थान पर है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय 33 शोध विषयों में शीर्ष 50% में स्कोर किया है। कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और नवाचार के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। कुलपति ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, स्टाफ सदस्यों और छात्रों को बधाई दी।
कुलपति ने भौतिक विज्ञान विभाग में एक ऑडिटोरियम के निर्माण पर भी चर्चा की तथा एक और फ्लोर के निर्माण की भी बात कही। ज्ञातव्य है कि कुलपति प्रो पूनम टंडन स्वयं एक सुप्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी है।
कुलपति विभाग की पुस्तकालय भी गई तथा विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता विज्ञान संकाय तथा कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, विभाग के अध्यक्ष प्रो रविशंकर सिंह के साथ अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications