Gorakhpur News:विधवा महिला मित्र के साथ लंबे समय से रह रहे युवक का इस हाल में मिला शव,परिजनों ने लगाया यह आरोप
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार सुबह एक युवक का शव बिस्तर पर मिला। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गीडा थाना क्षेत्र के भरवाल गांव निवासी अशोक पाठक की शादी नहीं हुई थी। उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाली महिला से हो गई थी।इसी दौरान महिला के पति की नौकरी कोलकाता में लग गई। वह कोलकाता चला गया। इन दोनों का मिलना जारी रहा। इस बात की जानकारी पूरे गांव को थी।

कोलकाता में नौकरी करने के दौरान ही महिला के पति का किन्हीं कारणों से मौत हो गई। ऐसे में कुछ दिनों के बाद ही अशोक व महिला साथ रहने लगे। हालांकि उन दोनों ने शादी नहीं की थी। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रह रहे थे।
शनिवार की सुबह महिला ने ही पुलिस को फोन करके बताया कि अशोक बिस्तर से उठ नहीं रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की सहयोग से अशोक पाठक को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
अशोक पाठक के परिजनों का कहना है कि हम लोग बहुत पहले से ही उनको मना कर रहे थे कि इस महिला के साथ न रहे। हम लोगों की बात कभी नहीं माना और अब हम लोगों को यह दिन देखना पड़ रहा है। महिला ठीक नहीं थी। हम लोगों को अनहोनी की आशंका पहले से ही थी। किसी न किसी दिन इस तरह की घटना हो ही जाएगी।
एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, लेकिन उसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है ऐसे में बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications