DDU University: अंग्रेजी विषय में शोध पात्रता परीक्षा RET के सफल अभ्यर्थियों के लिए जारी हुआ यह खास निर्देश
Gorakhpur News: अंग्रेजी विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 2023 की *शोध पात्रता परीक्षा (रेट)* में सफल हुए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ की जाएगी।

अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. अजय शुक्ल ने बताया कि सभी सफल अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की 2 सेट फोटो कॉपी, एक फ़ाइल में व्यवस्थित करके लानी होगी। अभ्यर्थी सुबह 11:30 बजे तक अंग्रेजी विभाग में उपस्थित हो।
लिटरेरी क्लब द्वारा अगले सप्ताह *साहित्यिक वाद-विवाद प्रतियोगिता* का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय है: *"डिजिटल साहित्य बनाम पारंपरिक साहित्य: एआई से प्रेरित विकास या क्रांति?"*
प्रो शुक्ला ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस ) की तेजी से बढ़ती भूमिका ने साहित्य के क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी है। इस वाद-विवाद में यह सवाल उठेगा कि क्या ए-आई साहित्य में स्वाभाविक विकास का साधन है, या यह एक क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है जो पारंपरिक साहित्य की नींव को चुनौती दे रहा है
प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि एम.ए तृतीय सेमेस्टर तथा प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपने नाम देने शुरू कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications