Gorakhpur News: DDU University के अंग्रेजी विभाग में छात्रों को जल्द मिलेगी यह खास सुविधा
DDU University News In Hindi Gorakhpur: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में पहली बार विभागीय पुस्तकालय का शुभारंभ 6 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। यह पुस्तकालय विभाग के पूर्व छात्रों के सहयोग और योगदान से स्थापित किया गया है। पुस्तकालय का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी।
अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ल ने बताया कि अब तक विभाग में अपना कोई पुस्तकालय नहीं था। कुलपति की प्रेरणा से विभाग ने इस पहल की शुरुआत की है। विभाग के पूर्व छात्रों ने सैकड़ों नई पुस्तकें पुस्तकालय के लिए प्रदान की हैं और भविष्य में भी उनका योगदान जारी रहेगा।

प्रो. अजय शुक्ल ने यह भी बताया कि इस पुस्तकालय का सीधा लाभ शोधार्थियों और परास्नातक छात्रों को मिलेगा। शोधार्थी पुस्तकालय में बैठकर अपने शोधकार्य करेंगे, जिससे उनके अध्ययन और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार होगा।
इसके साथ ही, छात्रों के परामर्श से यह निर्णय लिया गया है कि जब भी कोई छात्र विश्वविद्यालय से परास्नातक कर के विभाग से विदा लेगा, तो वह पुस्तकालय के लिए कम से कम एक पुस्तक का योगदान करेगा। इस पहल का उद्देश्य पुस्तकालय को धीरे-धीरे समृद्ध करना है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान की एक मजबूत विरासत तैयार हो सके।












Click it and Unblock the Notifications