DDU University News: विशेष मूल्यवर्धित पाठ्यक्रम का होगा उद्घाटन, छात्रों को होगा यह बड़ा फायदा

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग में 16 अक्टूबर 2024 को 'पर्यावरणीय मानविकी' पर एक विशेष तीस घंटे का मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम परास्नातक छात्रों और शोधार्थियों को साहित्य और पर्यावरण के समकालीन मुद्दों पर गहन समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (नई शिक्षा नीति 2020) के तहत तैयार किया गया है, जिसमें सतत विकास लक्ष्य और जी-20 के उद्देश्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि यह पाठ्यक्रम पर्यावरणीय न्याय, जलवायु परिवर्तन, जल संकट, मानव-युग (एंथ्रोपोसीन), और प्रकृति लेखन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा। इसके माध्यम से साहित्य, दर्शन, और कला के माध्यम से पर्यावरण और मानविकी के बीच के गहरे संबंधों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देने में साहित्य और मानविकी की भूमिका को विशेष रूप से उजागर करेगा, जो सतत विकास लक्ष्य और जी-20 के व्यापक उद्देश्यों के अनुरूप है।

ddu

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह होगा, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग की अध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह उपस्थित रहेंगी। पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ. संजीव विश्वकर्मा होंगे।

प्रो. शुक्ला ने बताया कि छात्रों को इस पाठ्यक्रम के माध्यम से वैश्विक पर्यावरणीय संकटों और उनके सांस्कृतिक प्रभावों को समझने का अवसर मिलेगा। कुल 15 विषय आधारित व्याख्यानों में छात्र प्रस्तुति, समूह चर्चा और आलोचनात्मक लेखन के माध्यम से भाग लेंगे। पाठ्यक्रम के सफल समापन पर छात्रों को अंक के आधार पर प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस पाठ्यक्रम में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उद्घाटन सत्र के बाद नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+