Gorakhpur News: DDU University के अंग्रेजी विभाग में गोरखपुर लिट़्फ्लिक्स प्रतियोगिता होगी आयोजित

DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग द्वारा गोरखपुर लिट़्फ्लिक्स: फ्रॉम रियल टू रील प्रतियोगिता का आयोजन 20 मार्च को किया जा रहा है .इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छोटे वीडियो ( 30 सेकंड से 60 सेकंड के बीच) के माध्यम से गोरखपुर की सुंदरता को प्रदर्शित करके उसका साहित्यिक परिचय देना है।

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आज के युवाओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता को रखा गया है जिसमें रियल लोकेशन को रील फॉर्म में बनाना है। गोरखपुर ने हाल ही में काफी प्रगति की है ऐसे में गोरखपुर की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर के विभिन्न पहलुओं को प्रतिभागी वीडियो में रिकॉर्ड करेंगे अपना वॉइस ओवर भी देंगे और साहित्यिक पंक्तियों से वीडियो का परिचय भी देंगे।

ddu

विभागाध्यक्ष प्रो अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी हाल ही में विभाग में लेंस एंड लिटरेचर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े मनोयोग से भाग लिया और फोटो के माध्यम से गोरखपुर की सुंदरता को प्रदर्शित किया था . उसी को ध्यान में रखकर यह वीडियो प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है चयनित वीडियो को रील फॉर्म में सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में बहुत उत्साह है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+