Gorakhpur News: DDU University के शिक्षाशास्त्र में पीएचडी में उत्तीर्ण अभ्यर्थी जरूर करें यह काम
Gorakhpur News: उत्तीर्ण घोषित किये गये सनस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि पी-एच०डी० प्रवेश के अगले चरण के अन्तर्गत उत्तीर्ण घोषित समस्त अभ्यर्थियों के अर्हता संबंधी समस्त अभिलेखों की जाँच दिनांक 07 अक्टूबर 2024 दिन सोमवार को शिक्षाशास्त्र विभाग में किया जाना सुनिश्चित है।
अतः समस्त अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे नियत तिथि एवं स्थान पर निम्नलिखित पत्रकों के साथ प्रात 11:30 बजे से पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें;
1. समस्त शैक्षिक योग्यताओं के समस्त अभिलेखों की मूलप्रतियी।
. जाति/दिव्यांगता/आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र की मूलप्रति। 2
3. नियोका द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित तथा विधिवत जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की मूलप्रति (केवल सेवारत अभ्यर्थियों हेतु)

4. आधार कार्ड।
5. चरित्र प्रमाण-पत्र।
6. नोटरी एफीडेविट पर इस आशय का शपथपत्र कि वे पी-एच०डी० के दौरान प्रवृत्त शोध अध्यादेश के समस्त उपबन्धों का अक्षरशः पालन करेंगे तथा अन्यथा की स्थिति में उनपर नियमानुसार कार्यवाही होने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।
7. बिन्दु सख्या 1.2 एवं 4 की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों की टैगबद्ध दो सेट फाइलें।
विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता, शिक्षाशास्त्र विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय












Click it and Unblock the Notifications