जानिए कौन हैं डॉक्टर अम्बरीश जिन्हें भारतीय विज्ञान अकादमी का चुना गया असोसिएट, किनती बड़ी है यह उपलब्धि?
Gorakhpur News DDU University: डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डा. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव भारतीय विज्ञान अकादमी के असोसिएट चुने गए हैं।
बंगलोर में स्थित भारतीय विज्ञान अकादमी, देश के तीन विज्ञान अकादमियों में से है। यह प्रतिवर्ष देश के शीर्ष युवा वैज्ञानिकों में लगभग 30 को एक असोसिएट के रूप में चुनती है जिनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होता है। ये असोसिएट अकादमी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इनका चुनाव इनके शोध की गुणवत्ता एवं परिमाण के आधार पर किया जाता है।

ज्ञात हो कि डा. श्रीवास्तव के 130 से ज़्यादा शोधपत्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं एवं इनकी छठवीं पुस्तक हाल ही में प्रकाशित हुई है। डा. श्रीवास्तव को पिछले वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, प्रयागराज द्वारा नासी युवा वैज्ञानिक पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।
बहराइच जिले में नानपारा क़स्बे के डा. अम्बरीश लखनऊ वि.वि. से पीएच.डी. के बाद गोरखपुर वि.वि. में नेशनल पोस्टडाक्टोरल फ़ेलो भी रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति समेत पूरे विश्वविद्यालय परिवार तथा उनके गाइड प्रो. नीरज मिश्र एवं मेंटर प्रो. सुग्रीव नाथ तिवारी ने शुभकामनायें दी हैं।
"युवा शिक्षकों की इस तरह की उपलब्धियाँ विश्वविद्यालय के लिए काफ़ी उत्साहजनक है। यह निश्चित ही विश्वविद्यालय की कीर्ति पूरे देश में फैलाता है।"
-प्रो. पूनम टण्डन, कुलपति












Click it and Unblock the Notifications