Gorakhpur News: DDU University और कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय ने एमओयू पर किया हस्ताक्षर
Gorakhpur News: DDU University और महाराष्ट्र के कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक, नागपुर ने बुधवार को भारतीय ज्ञान परंपरा, अनुशीलन एवं पारंपरिक प्रज्ञान के क्षेत्र में संयुक्त स्तर पर अध्ययन और अनुसंधान कार्यक्रम संचालित करने के लिए एक पारस्परिक सहमति पत्र (एम ओ यू ) पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आशा व्यक्त की कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप परिकल्पित इस सहमति पत्र के बाद दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को इसका बेहतर मिलेगा।

इस अवसर पर कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक के कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय अपने शिक्षण-अधिगम वातावरण और अनुसंधान को संबंधित क्षेत्र और विषय के स्तर तक बढ़ाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग और समर्थन करेंगे ।
यह समझौता ज्ञापन दोनों संस्थानों के छात्रों को दोनों विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश लेने की सुविधा का लाभ उठाने का मौका देगा। इस अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.शांतनु रस्तोगी, शिक्षा संकाय की प्रो.सुषमा पांडे ,एनईपी के विवि समन्वयक प्रो.हर्ष कुमार सिन्हा एवं कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के डॉ अनिल कुमार दुबे उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications