Gorakhpur News: किस बात पर भड़क गए छात्र? कलेक्ट्रेट में कर दी तोड़ फोड़, फिर प्रशासन ने किया यह काम
Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में गुरुवार को छात्रों ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। राजकीय दृष्टि बाधित विद्यालय के तीन शिक्षकों का स्थानांतरण हो जाने के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
डीएम कार्यालय पर छात्रों ने घेराव कर लिया। दृष्टि बाधित छात्र शिक्षकों के स्थानांतरण के निरस्त किए जाने की मांग कर रहे थे। मांगे नहीं सुनी जाने पर अचानक ये छात्र नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। मुख्ये गेट पर शोर हंगामा करते हुए गेट की बाऊंड्री का शीसा तोड़ दिया।

उपद्रव करने वाले 12 छात्र निलंबित
कलेक्ट्रेट परिसर में उपद्रव करने वाले 12 छात्रों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इनके अभिभावकों को बुलाया गया है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि सुबह 11 बजे 50 की संख्या में छात्र घुसे और अपनी मांग को लेकर हंगामा कर दिया। तोड़ फोड़ भी शुरू कर दी।
इस दौरान मौके पर एसडीएम अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने भी इन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन ये नहीं मानें। इसके बाद प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाए और छात्रों को खदेड़ना शुरू किया। प्रशासन का भी रौद्र रूप देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications