Chhath Puja 2024: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने की सुख समृद्धि की कामना, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
Chhath Puja News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: छठ महापर्व की धूम सीएम सिटी गोरखपुर में भी देखने को मिली। शुक्रवार सुबह महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दे कर छठ व्रत पूरा किया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने संतान सहित पूरे परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर 36 घंटे बाद व्रती महिलाओं ने शुक्रवार सुबह पारण किया। व्रती महिलाएं भोर से ही घाटों पर सूर्य भगवान के उगने का इंतजार कर रहीं थी। जैसे ही सूर्य भगवान ने अपना दर्शन दिया महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना की और अर्घ्य दिया।

गोरखपुर के नाथपुरम कॉलोनी शाहपुर, राजघाट, राप्ती नदी के रामघाट, गोरखनाथ घाट, मानसरोवर, गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर, तारामंडल मीरपुर राप्ती नदी, मोहद्दीपुर, पादरी बाजार, राप्ती नगर, सूर्यकुण्ड, धर्मशाला, तारामंडल सहित अन्य जगहों पर बने घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिली। छठ महापर्व के समापन के मौके पर गोरखपुर में उत्सव जैसा माहौल रहा। चारों तरफ श्रद्धा और भक्ति में लोग लीन दिखे।
Gorakhpur News: MMMUT ने दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों की क्यूएस रैंकिंग में किया शानदार प्रदर्शन
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल समेत तमाम अधिकारियों ने निगरानी रखी। छठ का ये पर्व संतान की सुख समृद्धि, अच्छे सौभाग्य और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। साथ ही यह व्रत पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए भी रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से तेज, आरोग्यता और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है।












Click it and Unblock the Notifications