'सरकार को हमारी और हमारे परिवार की चिंता होनी चाहिए...,' आखिर क्या है गोरखपुर के इन व्यापारियों की समस्या?

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कुछ व्यापारी सरकार की कार्यप्रणाली से बिल्कुल खुश नहीं है। रोड चौड़ीकरण का मानक न होने और उचित मुआवजा न मिलने से ये परेशान हैं। बरगदवा व्यापार मंडल समिति के व्यापारियों ने बरगदवा विकासनगर मार्ग पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सीएम को संबोधित एक पत्र भी दिया।

व्यापारियों ने कहा सरकार विकास के लिए हर स्तर पर काम कर रही है लेकिन विकास से यदि किसी की रोजी-रोटी पर संकट आए तो यह ठीक नहीं। हम व्यापारी विगत 25 वर्षों से व्यापार कर जहां अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे है वहीं सरकार को नियमित रुप से टैक्स भी देते है। सरकार को हमारी व हमारी परिवार की भी चिंता होनी चाहिए।

gorakhpur

Gorakhpur News: MMMUT की छात्रा अदिति को Flipkart में इस खास पैकेज पर मिली जॉब, Walmart ने भी दिया था ऑफर
व्यापार मंडल के नीरज शाही व विनय सिंह ने कहा कि शासन द्वारा बरगदवा-खजांची मार्ग के चौड़ीकरण हेतु कई वर्ष पूर्व राजाज्ञा जारी की गई। इस सड़क की चौड़ाई वर्तमान में 18 मीटर है जो फोरलेन के पर्याप्त है लेकिन शासनदेश के अनुसार अधिग्रहण 24 मीटर का किया जा रहा है। जिससे सड़क के दोनों किनारे लगभग सौ अधिक दुकानों का भविष्य खतरे में पड़ गया। यदि सरकार चाहे तो सड़क की चौड़ाई को कम कर इन दुकानों का अधिग्रहण रोक सकती है।

ऐसे में हमारी मुख्यमंत्री समेत प्रशासिनक अधिकारियों से मांग है कि सड़क की चौड़ाई कम की जाए अन्यथा हमें व्यवसायिक सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाए। क्योंकि हम सभी व्यापारियों ने जीडीए से दुकानों को व्यवसायिक दर पर खरीदा।

ध्रुव चौहान ने कहा कि इस समय हमारी उम्र भी अधिक हो गई अधिग्रहण से हम सभी सड़क पर आ जाएंगें जिससे हमारे परिवार के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। अशोक साहनी व अमरजीत यादव ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री को हम व्यवसायियों की समस्या पर गंभीरतापूर्वक विचार कर हमारे साथ न्याय करना चाहिए।

सत्य प्रकाश चौरसिया ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन हमारी मांगें नहीं सुनता तो हम सभी व्यापारिक क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान डॉ डीके मिश्रा, दयानंद यादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, राजकिशोर पाण्डेय, सदानंद वर्मा, अजय सिंह, सच्चिदानंद, धर्मराज, मनीष सिंह, सुरेन्द्रपति त्रिपाठी, पवन, प्रेमलता चौहान, आरडी त्रिपाठी, सुजीत सिंह, रीतेश जयसवाल, हीरालाल शर्मा, शिवनाथ चौधरी, राहुल यादव समेत व्यापारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+