Indian Railway: गर्मी में ऐसे यात्रियों की राह आसान बनाएगी अम्बाला-सहरसा एक्सप्रेस, देखें पूरी डिटेल
Railway Update Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04520 अम्बाला-सहरसा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन अम्बाला से 24 जून,2024 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।
04520 अम्बाला-सहरसा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 जून,2024 को अम्बाला से 19.45 बजे प्रस्थान कर यमुनानगर जगाधरी से 20.42 बजे, सहारनपुर से 21.20 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.55 बजे, बरेली से 02.27 बजे, सीतापुर से 05.40 बजे, गोण्डा से 08.15 बजे, बस्ती से 09.35 बजे, गोरखपुर से 11.10 बजे, पनियहवा से 14.02 बजे, नरकटियागंज से 16.20 बजे, रक्सौल से 17.55 बजे, बैरगनिया से 19.22 बजे, सीतामढ़ी से 20.25 बजे, जनकपुर रोड से 21.05 बजे, कमतौल से 21.32 बजे, दरभंगा से 22.40 बजे, समस्तीपुर से 23.50 बजे, तीसरे दिन हसनपुर रोड से 00.47 बजे, खगड़िया से 02.17 बजे, मानसी से 02.40 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 03.17 बजे छूटकर सहरसा 04.15 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 07, शयनयान के 10 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु लखनऊ मण्डल के टिनिच स्टेशन पर नान इण्टरलॉक कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया था, जिनमें निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण समाप्त कर दिया गया है। ये गाड़ियाँ पूर्ववत चलाई जायेंगी।
दिल्ली से 25 जून,2024 को चलने वाली 04068 दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी तथा दरभंगा से 26 जून,2024 को चलने वाली 04067 दरभंगा-दिल्ली विशेष गाड़ी का निरस्तीकरण समाप्त कर दिया गया है। ये गाड़ियाँ पूर्ववत चलाई जायेंगी।












Click it and Unblock the Notifications