DDU University: तीन सौ से अधिक महाविद्यालयों ने अपलोड किया अंक, कुलपति ने दिए यह सख्त निर्देश
Gorakhpur News: विश्वविद्यालय एवं समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों के वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 एवं सम सेमेस्टर परीक्षा सत्र 2023-24 के ऐसे पाठ्यक्रमों में जिनके मौखिकी / प्रायोगिक / आन्तरिक अंको को आनलाईन पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।
कुलपति के आदेशानुसार पत्रांक 7806/प०नि० का0/2024 दिनांक 23 अप्रैल द्वारा अवगत कराया गया था कि सत्र 2023-24 वार्षिक परीक्षा एवं सत्र 2023-24 की सम सेमेस्टर के समस्त परास्नातक पाठ्यक्रमों/ बी०एड०/एम०एड० के मौखिकी/प्रायोगिक / आन्तरिक परीक्षा के अंको को दिनांक 15/05/2024 तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।

साथ ही सत्र 2023-24 के सम सेमेस्टर के स्नातक पाठ्यक्रमों के मौखिकी/प्रायोगिक / आन्तरिक परीक्षा के अंको को दिनांक 30/05/2024 तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करवाया जाना सुनिश्चित करें। परन्तु उपलब्ध आकड़ों के अनुसार स्थिति संतोषजनक नही है। लगभग 329 महाविद्यालयों द्वारा उक्त अंक अभी तक अपलोड नही किये गये हैं।
समस्त सम्बन्धित को पुनः सूचित किया जाता है कि तीन कार्य दिवस के अन्दर उपरोक्त कार्यवाही सम्पन्न करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में पोर्टल बन्द हो जाने के पश्चात उक्त अंको को अपलोड किया जाना सम्भव नही हो पायेगा, एवं परीक्षा परिणाम भी बाधित हो सकता है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित महाविद्यालयों की होगी।उपरोक्तानुसार निर्धारित समय में कार्यवाही अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करवाये जाने का कष्ट करें।












Click it and Unblock the Notifications