DDU University के छात्र ने 41 विश्वविद्यालयों के बीच किया यह कमाल, हासिल की बड़ी उपलब्धि

DDU University Latest News In Hindi Uttar Pradesh: गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में 13 से 15 जनवरी, 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की 5 सदस्यीय टीम ने भाग लिया, जिसमें विधि स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र प्रकाश पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने बताया कि माननीया कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की टीम ने इस राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतियोगिता का विषय था "भारतीय युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने में सरकारी नीतियां सक्षम हैं"।

ddu

इस प्रतियोगिता में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, शेरे कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर, नॉर्थ हिल विश्वविद्यालय, शिलांग, जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु, पुणे विद्यापीठ, गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित देश के 41 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कुल 82 वक्ताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में प्रकाश पाण्डेय ने तृतीय स्थान अर्जित किया।कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, टीम लीडर डॉ. हर्षवर्धन सिंह, प्रतिभागी चितवन मिश्रा, ऐश्वर्या त्रिपाठी एवं युगांत मिश्रा को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और छात्रों की प्रतिभा एवं परिश्रम का प्रमाण है। इससे पूर्व, प्रकाश पाण्डेय का चयन पुणे में 6 से 15 अक्टूबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय अद्वैत शिविर के लिए भी हुआ था, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का द्योतक है। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय के 74वें स्थापना दिवस समारोह में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। इस प्रकार की उपलब्धियां विश्वविद्यालय के छात्रों की सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+