Gorakhpur News: सीएम योगी चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को देंगे स्मार्टफोन व टैबलेट का तोहफा

CM Yogi News Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को साढ़े चार हजार विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित करेंगेे। तीन हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन तथा डेढ़ हजार को टैबलेट वितरित किया जाएगा। वितरण समारोह में सीएम योगी कुछ विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्मार्टफोन व टैबलेट प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम रामगढ़ताल के सामने स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा। इसी दिन सीएम योगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के आयकर विभाग गोरखपुर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।

सीएम योगी की मौजूदगी में अभी 28 जनवरी को गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक हजार युवाओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया था। एक बार फिर वह 22 फरवरी को साढ़े चार हजार युवाओं के स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण समारोह में शामिल होंगे। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत गोरखपुर में योजना के प्रारम्भ वर्ष 2021-22 से अब तक 78,873 छात्र/ छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं।

cm

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) को कुल मिलाकर 1040 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके तहत वह 650 करोड़ रुपये की अनुमानित आय वाली गीडा की कालेसर आवासीय टाउनशिप योजना को लांच करेंगे। साथ ही उनके हाथों एसडी इंटरनेशनल की करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश वाली यूनिट (प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट एवं फूड पैकेजिंग कंटेनर यूनिट) का शिलान्यास तथा गीडा की 90 करोड़ रुपये की लागत वाली 18 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी होगा। गीडा सेक्टर 13 में 42284 वर्गमीटर में बनने वाली एसडी इंटरनेशनल की इस यूनिट से करीब साढ़े सात सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+