Gorakhpur News:CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आए फरियादियों की सुनी समस्याएं, दिए यह निर्देश
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में दूर-दूर से आए सैकड़ो फरियादियों की समस्याएं सुनी । सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया। साथ ही उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों से फरियादी यहां पहुंचे थे।
शनिवार सुबह सीएम योगी अपनी परंपरागत दिनचर्या के बाद जनता दरबार पहुंचे। सुबह से ही लोग उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान तीन सौ से अधिक फरियादी आए हुए थे। सीएम ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं जानी।

इस दौरान गोरखपुर की रहने वाली एक महिला इलाज के लिए धन उपलब्ध कराने की मांग कोलेकर सीएम योगी के पास पहुंची थी। सीएम योगी ने उसकी समस्या जाने और इलाज में होने वाले खर्च का इस्टीमेट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि इलाज में कोई परेशानी नहीं होगी आपकी पूरी सहायता की जाएगी।
जमीन पर अवैध कब्ज होने से परेशान महिला ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई। सीएम ने उसे आश्वासन देते हुए कहा कि आपके साथ कुछ गलत नहीं होगा आपकी जमीन खाली होगी और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

Gorakhpur News: DDU University ने संशोधित किया प्री-पीएचडी पाठ्यक्रम, छात्रों को होगा यह फायदा
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता की सेवा सर्वोपरि है। फरियादियों को स्थानीय स्तर पर ही न्याय दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्हें न्याय पाने के लिए किसी भी तरीके की परेशानी का सामना न करना पड़ा। इसके साथ ही प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इसका त्वरित निदान किया जाए। महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर आजमगढ़, मऊ,बांदा बाराबंकी सहित कई जिलों के फरियादी जनता दरबार में पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications