तीसरे चरण के मतदान तक विपक्ष ने मान ली हार : सीएम योगी

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के आैचित्य पर सपा आैर कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से दिए गए बयान पर इन दोनों दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

सीएम योगी शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद आैर भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, आज देश में हो रही कार्रवाई आैर यूपी में माफिया के खिलाफ हो रहे एक्शन जैसे कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर आैर कचहरी पर पर आतंकी हमले नहीं होते। उन्होंने कहा कि तब आतंकवाद पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी।

cm yogi

Gorakhpur News: DDU University नए अध्यादेश के तहत पीएचडी में प्रवेश के लिए जल्द करेगा घोषणा, ये हैं विशेषताएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है , "फिर एक बार मोदी सरकार"। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है आैर इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा आैर सबका विकास
सीएम योगी ने कहा कि रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास आैर गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है। आैर, आज यह पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाले आज के नए भारत में सम्मान, सुरक्षा, विकास, गरीब कल्याण के साथ आस्था का सम्मान भी है। आज के भारत में बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक की योजना है, नौजवानों के लिए नौकरी व रोजगार है, किसानों के लिए योजनाएं हैं। हर घर नल, हर घर बिजली, हर घर रसोई गैस है। उन्होंने कहा कि आज देश में सबकुछ अच्छा है आैर इस अच्छे का श्रेय पीएम मोदी को तो जाता ही है, उससे अधिक जनता को जाता है क्योंकि 2014 में जनता ने ही मोदी जी को चुनकर भेजा। जनता ने मोदी को वोट दिया आैर उस वोट के कारण मोदी जी ने चमत्कार कर दिया, नए भारत का निर्माण कर दिया।

बिना चेहरा देखे मिल रहा योजनाओं का लाभ
सीएम योगी ने कहा कि आज देश में बिना चेहरा देखे 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है, जबकि कांग्रेस, सपा आैर बसपा के समय में चेहरा देखकर राशन दिया जाता था। आज 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये के निशुल्क इलाज वाली आयुष्मान योजना की सुविधा मिल रही है। बिना चेहरा देखे, पात्रता के आधार पर 50 करोड़ लोगों के जनधन एकाउंट खुल गए हैं जिससे अब योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है जबकि पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे। 12 करोड़ घरों में शौचालय बन गए हैं। 10 करोड़ घरों में उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस के कनेक्शन हैं। चार करोड़ लोगों के मकान बन गए हैं, अकेले एक लाख मकान गोरखपुर में बने हैं।

यह विकसित आत्मनिर्भर भारत बनाने का चुनाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संसदीय चुनाव सामान्य चुनाव भर नहीं है। यह विकसित आैर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का चुनाव है। देश की महिलाओं, नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, हरेक तबके को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का चुनाव है। नए भारत के लिए, आने वाली पीढ़ी को विकसित भारत देने के लिए इस चुनाव में सबको एकजुट होकर भाजपा को जिताना है।

गोरखपुर में विकास की लंबी श्रृंखला, गिनते-गिनते थक जाएंगे
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में तो विकास की इतनी लंबी श्रृंखला है कि लोग गिनते-गिनते थक जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने एम्स, खाद कारखाना, रामगढ़ताल, फोरलेन-सिक्स लेन सड़कों, आयुष विश्वविद्यालय, पिपराइच चीनी मिल, सैनिक स्कूल आदि का उल्लेख करने के साथ ही कहा कि पहले यहां बिजली के लिए आंदोलन करना पड़ता था, आज चौबीस घंटे बिजली मिल रही है। सीएम ने कहा कि प्रतिवर्ष हजारों बच्चों के लिए काल बनने वाली इंसेफेलाइटिस भी अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। गोरखपुर में अब माफिया भी समाप्त है आैर मच्छर भी मच्छर समाप्त है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+