Gorakhpur News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची गोरखपुर, गुरु गोरक्षनाथ का किया दर्शन
Gorakhpur News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को गोरखपुर पहुंची। सबसे पहले वह गोरखनाथ मंदिर पहुंची और गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गोरखपुर व महराजगंज जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
आयकर भवन के लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री गोरखनाथ पहुंची थी। सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इनका भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण व शंखनाद इस पल को खास बना रहे थे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री महराजगंज के लिए रवाना हो गयी।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री महराजगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर वित्त मंत्री द्वारा चौक रोड पर महराजगंज सिटी ब्रांच का उद्घाटन कार्यक्रम स्थल से किया जाएगा। इसके अलावा पीएम स्वानिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुद्रा, ओडीओपी, कृषि अवसंरचना कोष, केसीसी, एमएसएमई, स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न बैंकों द्वारा वित्त पोषित योजनाओं के तहत लगभग एक हजार करोड़ का ऋण वितरित किया जाएगा। साथ ही 10 विद्यालयों के 20 बच्चों और 10 शिक्षकों को वित्त मंत्री द्वारा चंद्रयान का मॉडल भेंट स्वरूप दिया जायेगा। इस अवसर पर मा वित्त मंत्री द्वारा एसबीआई के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल मेडिकल वैन भी भेंट किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर मा वित्त मंत्री द्वारा विभिन्न बैंकों, आर.एस.ई.टी.आई., जिला कार्यक्रम विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न एफपीओ द्वारा आयोजित स्टालों का अवलोकन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications