UP Nikay Chunav 2023: मत देने से पूर्व इन पहचान पत्रों को रखें पास, नहीं तो हो सकते हैं मतदान से वंचित

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 4 मई को होना है। ऐसे में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर सहित कई जिलों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। मतदान के समय जरुरी पहचान पत्रों को जरुर साथ रखें।

id

Gorakhpur News: गोरखपुर व आस- पास के जिलों में चार मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा । प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार शाम पांच बजे प्रचार पूरी तरह थम जाएगा। प्रत्याशी सिर्फ घर जाकर जन संपर्क कर सकेंगे। बुधवार की सुबह सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा। अगर आप भी वोट डालने जा रहे हैं तो यह जरुर जान ले कि कौन से पहचान पत्र आपके लिए आवश्यक हैं। नहीं तो आप मतदान से वंचित हो सकते हैं।

नगर निकाय चुनाव को लेकर गोरखपुर सहित आस- पास के जिलों के लोगों में खासा उत्साह है। कोई मेयर, कोई नगर पालिका चेयरमैन, कोई नगर पंचायत अध्यक्ष तो कोई पार्षद व सभासद के लिए वोट करेगा। अगर आपका वोटर लिस्ट में नाम है और आप मतदान के लिए जा रहे हैं तो बूथ पर इन दस्तावेजों में से कोई एक आपके पास रहना अनिवार्य है-

मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य-केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों तथा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक-पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन,फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रुप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के तहत रजिस्टर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+