Indian Railway: अहमदाबाद-दानापुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, राह होगी आसान
Holi Special Train Latest News Uttar Pradesh: रेल प्रशासन द्वारा होली त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा हेतु 09417/09418 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन अहमदाबाद से 10, 17, 24 एवं 31 मार्च, 2025 को प्रत्येक सोमवार को तथा दानापुर से 11, 18, 25 मार्च एवं 01 अप्रैल, 2025 को प्रत्येक मंगलवार को 04 फेरों के लिए किया जायेगा।
फलस्वरूप 09417 अहमदाबाद-दानापुर त्यौहार विशेष गाड़ी 10, 17, 24 एवं 31 मार्च, 2025 प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से 09.10 बजे प्रस्थान कर नडियाद से 10.02 बजे, छायापुरी से 10.40 बजे, रतलाम से 15.00 बजे, डकनिया तलाव से 18.20 बजे, गंगापुर सिटी से 20.55 बजे, हिण्डौन सिटी से 21.27 बजे, भरतपुर से 23.05 बजे, दूसरे दिन मथुरा जं. से 00.15 बजे, कासगंज से 02.00 बजे, फर्रूखाबाद से 03.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.20 बजे, फतेहपुर से 09.02 बजे, प्रयागराज जं. से 12.20 बजे, मिर्जापुर से 13.42 बजे, पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. से 16.55 बजे, बक्सर से 18.12 बजे तथा आरा से 19.22 बजे छूटकर दानापुर 20.30 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, यात्रियों की राह होगी आसान
वापसी में 09418 दानापुर-अहमदाबाद त्यौहार विशेष गाड़ी 11, 18, 25 मार्च एवं 01 अप्रैल, 2025 प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से 23.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन आरा से 00.29 बजे, बक्सर से 01.16 बजे, पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. से 03.15 बजे, मिर्जापुर से 04.57 बजे, प्रयागराज जं. से 08.20 बजे, फतेहपुर से 10.32 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.55 बजे, फर्रूखाबाद से 16.26 बजे, कासगंज से 18.15 बजे, मथुरा जं. से 20.25 बजे, भरतपुर से 22.37 बजे, हिण्डौन सिटी से 23.30 बजे, तीसरे दिन गंगापुर सिटी से 00.10बजे, डकनिया तलाव से 02.40 बजे, रतलाम से 06.25 बजे, छायापुरी से 09.45 बजे तथा नडियाद से 11.07 बजे छूटकर अहमदाबाद 12.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. के 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications