Gorakhpur News : मंत्री सुरेश खन्ना ने गोरखपुर की मलिन बस्तियों का किया निरीक्षण
गोरखपुर के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को गोरखपुर का दौरा किया।

Gorakhpur News: प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री व गोरखपुर के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को शहर की मलिन बस्तियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से सरकार से मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा।
प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मलिन बस्तियों के निरीक्षण के दौरान वहां के लोगों से सरकारी की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। व्यक्तियों ने जब यह बताया कि उन्हें किसी योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है तब वह वहां मौजूद अधिकारियों पर नाराज हो गये। उन्हें काफी फटकार लगायी। कई लोगों ने पेंशन न मिलने की भी शिकायत की। प्रभारी मंत्री के फटकार लगाने के बाद अधिकारी सक्रिय दिखे और जिन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उनके कागजात जुटाने लगे।
Recommended Video

Gorakhpur Railway Station पर जल्द मिलेगी स्काई वॉक की सुविधा, यात्रियों को होगा यह फायदा
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी पात्र को सरकार की हर योजना का लाभ समय से मिले यह सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पात्र अगर सुविधा से वंचित है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सभी को उत्तम सेवाएं प्रदान करना है। यदि कोई भी पात्र इससे वंचित है तो उसकी समस्या का त्वरित निस्तारण कर उसे वह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का ऐतिहासिका विकास हुआ है और हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications