Gorakhpur Railway Station पर जल्द मिलेगी स्काई वॉक की सुविधा, यात्रियों को होगा यह फायदा
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही स्काईवॉक की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इससे यात्री सीधे रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन तक पहुंच जाएंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिए खास पहल कर रहा है। इस पहल से यातायात व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी साथ ही यात्री अब रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद सीधे बस स्टेशन पहुंच जाएंगे। स्टेशनों के पुनर्विकास के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों को इस तरह विकसित करना है कि यहां आने वाले यात्रियों को अन्य ट्रांसपोर्ट माध्यम आसानी से उपलब्ध हो सकें। स्काई वॉक सुविधा के बाद जाम की समस्या भी निस्तारित होगी।
सड़क मार्ग से जाने की आवश्यकता नहीं पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बातया कि जिन यात्रियों को रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन जाना हैं अब उन्हें सड़क मार्ग से जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इसके साथ ही स्टेशन से बाहर आने की आवश्यकता भी नहीं रहेगी। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के साथ रोडवेज बस स्टेशन तक स्काई वॉक बनाने की योजना तैयार की गयी। अभी रीडेवलपमेन्ट के लिए डिजाइन का काम चल रहा है। फिर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगा। इसके बाद पूरा कम्बाइंड रिपोर्ट तैयार होगी। कितना बजट लगेगा इन सब का एप्रूवल बोर्ड से लिया जाएगा। उम्मीद है कि एक से डेढ़ साल में स्काई वॉक तैयार हो जाएगा।
रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन तक
स्काई वॉक के लिए एजेंसी ने महाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों के सामने डिजाइन प्रस्तुत किया था। इसमें सुधार कर रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन तक स्काई वॉक बनाने की योजना पर मुहर लगाई गयी है। डिजाइनिंग के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के बाद रेलवे प्रशासन, राज्य सरकार से वार्ता करेगा।
दो लेन में बनाया जाएगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बनने वाला स्काईवॉक को दो लेन में बनाया जाएगा। यह स्काईवॉक करीब 250 से 300 मीटर लंबा होगा। रेलवे स्टेशन के मध्य द्वार तक आए फुट ओवरब्रिज को इससे जोड़ा जाएगा। दृष्टिहीन लोगों के लिए इस पर खास तरह की टेक्टाइल फ्लोरिंग लगाई गई है।
Recommended Video

Indian Railway : पंच कल्याण महोत्सव पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का होगा अस्थाई ठहराव
क्या है स्काईवॉक स्काईवॉक एक ऐसा संलग्न पुल होता है जो कई इमारतों व सड़कों के ऊपर बना होता है। पुल द्वारा हवा में ही रास्ता तैयार कर दिया जाता है। इससे आवागमन में सुविधा होती होती है। इससे घनी आबादी में ट्रैफिक की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल जाता है।












Click it and Unblock the Notifications