Gorakhpur News: समाज कल्याण विभाग के सचिव ने निरस्त की भर्ती प्रक्रिया, बिना शासनादेश के हो रहा था आवेदन
Gorakhpur News: समाज कल्याण विभाग की लापरवाही सामने आई है। जिसमें यह विभाग बिना शासनादेश के भर्ती कर रहा था। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को विभागीय सचिव ने निरस्त कर दिया है।
इस भर्ती में 500 से अधिक आवेदन भी आए थे। मेरिट सूची भी तैयार हुई। लेकिन निदेशालय की ओर से चयन का कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिला। अभी इंतजार ही किया जा रहा था कि भर्ती निरस्त कर दी गई। गोरखपुर नहीं, प्रदेश के हर जिले में यह हो रहा था।

जिले के दोनों राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 14 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। समाज कल्याण निदेशालय के निर्देश पर विभाग ने अगस्त में खाली पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला। 500 से अधिक आवेदन आए थे। मेरिट सूची भी तैयार हुई
महिला शिक्षक यदि मातृत्व अवकाश पर जाती हैं या कोई शिक्षक लंबे समय के लिए चिकित्सा अवकाश पर है, तो ऐसी स्थिति में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने का शासनादेश है। यह शिक्षण कार्य को सुचारू करने के लिए किया जाता है। नियमित शिक्षक के आने पर इन्हें स्वत: हट जाना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications