Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स के लिए सांसद रवि किशन ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की यह मांग

Gorakhpur AIIMS And Ravi Kishan News Uttar Pradesh: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने एम्स गोरखपुर की सेवाओं में सुधार और स्थाई निदेशक की नियुक्ति की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। रवि किशन ने इस दौरान एम्स में चल रही आंतरिक समस्याओं और प्रशासनिक अनियमितताओं को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने कहा कि एम्स जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था सरकार की मंशा के अनुसार कार्य नहीं कर रही है, जिससे आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। रवि किशन ने बताया कि एम्स गोरखपुर में स्थाई निदेशक की कमी के कारण प्रशासनिक स्तर पर कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। अस्पताल में जरूरी विभागों और संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।

ravi kishan

Gorakhpur News: निवेश मित्र पोर्टल पर इंटीग्रेट होने वाली गीडा की 20 सुविधाओं का सीएम के हाथों हुआ शुभारंभ
सांसद ने कहा कि ऐसी स्थिति में एम्स गोरखपुर की छवि धूमिल हो रही है, जो किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी मांग की कि एम्स की सेवाओं और प्रबंधन में तेजी लाई जाए ताकि यह संस्था सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य कर सके।

जे पी नड्डा ने आश्वासन दिया कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी एम्स की छवि को खराब करने के लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों की आवश्यकताओं को पूरा करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाने का भरोसा दिया।

रवि किशन के आग्रह पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जल्द ही गोरखपुर एम्स का दौरा करने का निर्णय लिया। इस दौरे के दौरान वे एम्स की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और सुधारात्मक कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे। इस पहल से एम्स गोरखपुर में चिकित्सा सेवाओं के स्तर को सुधारने और मरीजों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

रवि किशन की इस पहल से गोरखपुर के नागरिकों में उम्मीद जगी है । एम्स में जल्द स्थाई निदेशक की नियुक्ति होगी और संस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+