Gorakhpur News: MMMUT के इस विभाग ने की यह खास पहल, जानिए इसके फायदे

MMMUT News Hindi Gorakhpur: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग द्वारा 03 से 07 फरवरी, 2025 तक आयोजित किए जा रहे "रीसेंट एडवांसेज इन फंक्शनल एंड स्मार्ट मैटेरियल्स" विषयक संकाय विकास कार्यक्रम का उद्घाटन आज विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में हुआ।

एम एम एम यू टी के कार्यवाहक कुलपति प्रो वी के गिरि और आई आई टी बी एच यू के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो प्रभाकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर और वाग्देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र के आरम्भ में विभागाध्यक्ष प्रो डी के द्विवेदी ने स्वागत वक्तव्य दिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ सत्य पाल सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों के विषय में विस्तार से बताया।

mmmut

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रो प्रभाकर सिंह ने कहा कि स्मार्ट और फंक्शनल मैटेरियल्स वे पदार्थ होते हैं जो बाहरी परिस्थितियों के अनुसार अपने भौतिक या रासायनिक गुणों में बदलाव कर सकते हैं। ये सामग्री विभिन्न उद्योगों में उपयोग की जाती हैं, जिनमें चिकित्सा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस और निर्माण शामिल हैं। स्मार्ट और फंक्शनल मैटेरियल्स आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। इनकी मदद से ऊर्जा कुशल, पर्यावरण-अनुकूल और स्वचालित प्रणालियाँ विकसित की जा रही हैं, जो भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सहायक हैं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यवाहक कुलपति प्रो वी के गिरि ने इन पदार्थों की विभिन्न उद्योगों में उपयोगिता के विषय में चर्चा की और कहा कि आज ज्यादातर क्षेत्रों में इनका उपयोग हो रहा है। उद्घाटन सत्र के अंत में प्रो बी के पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कुल 12 सत्रों में 6 प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे जिनमें बी एच यू के प्रो आर के सिंह, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो रविन्द्र धर, जे सी बोस प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के प्रो अनुराग प्रकाश सुन्दा, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो आर पी शुक्ल, एवं इंटर यूनिवर्सिटी एक्सलरेटर सेंटर, नई दिल्ली के प्रो फ़ौरन सिंह शामिल हैं। इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि इस कार्यक्रम के तीन सत्र पूरी तरह शोधार्थियों, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को समर्पित होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न संस्थानों के 50 प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र का संचालन विकाश मौर्या एवं अनुराधा मिश्रा ने किया |

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+