बिना हार जीत की चिंता किए प्रतिभाग करिए क्योंकि आपका प्रतिभाग विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व है: कुलपति
DDU University Latest News Hindi Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में हीरक जयंती समारोह के तत्वाधान में चल रही कार्यक्रमों के विस्तृत श्रृंखला में आज 24 फरवरी से सेंट्रल जोन डेलीगेसी द्वारा दस दिवसीय आयोजन का उद्घाटन हुआ । उदघाटन विश्विद्यालय की आदरणीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन जी के द्वारा रिबन काट कर किया गया। डेलीगेसी की उपाध्यक्ष प्रो शिखा सिंह जी ने कुलपति जी का उत्तरीय अलंकरण कर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। कुलपति जी ने अपने उद्बोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विश्विद्यालय की डेलीगेसी के द्वारा प्रत्येक वर्ष यह बड़ा आयोजन किया जाता है। यह आयोजन आपके चतुर्मुखी विकास में सहायक होते हैं। बिना जीत- हार की चिंता किए आप सभी इसमें सहभाग करें क्योंकि आप विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सचिव डॉ अमोद कुमार राय ने बताया कि आगामी दस दिनों में पंद्रह विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन गैर छात्रावासी छात्र छात्राओं के लिए किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 2000 से अधिक छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। डेलीगेसी द्वारा प्रति वर्ष यह आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में कुलपति जी के साथ साथ अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अनुभूति दुबे, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो राजवंत राव जी, प्रो हर्ष सिन्हा, प्रो संदीप दीक्षित, प्रो विजय कुमार, प्रो विनय सिंह, डा राजवीर सिंह, प्रो विजय चहल, डा अपर्णा पांडे, डा रंजन लता, डा प्रतिमा जायसवाल, प्रो अवनीश राय, प्रो नंदिता सिंह आदि उपस्थित थे। होंगे। लगभग 200 से ज्यादा छात्र शतरंज प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
यह प्रतियोगिता संपन्न कराने में अमित, अमितेश आनंद और भृगुनाथ भारती सहयोग कर रहे हैं। आगे आने वाले दिनों में भाषण, कविता, कहानी, वाद विवाद, रंगोली, गीत संगीत, नृत्य, चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतियोगिताओं के संयोजक अलग अलग हैं। डेलीगेसी की तरफ से विश्विद्यालय के सभी आचार्यों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों से इसमें सहभाग करने की अपील जारी की गई है। यह जानकारी डेलीगेसी की उपाध्यक्ष प्रो शिखा सिंह एवं सचिव डॉ आमोद कुमार राय ने दी है।
पूर्व निर्धारित कैरम प्रतियोगिता जो 3 मार्च को होनी थी वह अब 28 फरवरी को प्रातः दस बजे से होगी। प्रतिभागी गण अपनी उपस्थिति इस संशोधित समय पर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications