DDU University ने जारी की संशोधित परीक्षा समय सारणी, ऐसे करें चेक
DDU University Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक प्रणाली वर्ष-2025 के अन्तर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर के व्यक्तिगत / संस्थागत / बैक / अंक सुधार / राष्ट्रगौरव की विशेष परीक्षा के अर्ह छात्रों तथा सत्र 2024-25 के अन्तर्गत परास्नातक कार्यक्रम के सम सेमेस्टर की संस्थागत / बैक परीक्षाओं के अर्ह छात्रों के लिए पूर्व में समय सारणी जारी की गई थी।
उक्त समय सारणी में आंशिक संशोधन करते हुए उसे पुनः निर्गत किया गया है। साथ ही परास्नातक पाठ्यक्रमों के माइनर कोर्स की परीक्षाओं हेतु भी अलग से समय सारणी जारी की गई है।

संशोधित समय सारणी के अनुसार ही समस्त परीक्षाएँ संचालित की जाएंगी। यह संशोधित समय सारणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। पूर्व में जारी की गई समय सारणी को संशोधित मानते हुए, परीक्षार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे नवीनतम कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करें।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) अपने गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती समारोह मना रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत, बुधवार को गणित एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा 'चरम घटनाओं के लिए संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल का उपयोग करके गणितीय मॉडलिंग' विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वेल्लूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी), वेल्लूर के गणित विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. कुंवर सत्य सिंह थे।












Click it and Unblock the Notifications