DDU University: वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 हेतु परीक्षा शुल्क एवं फार्म जमा करने की अंतिम तिथि विस्तारित

DDU University Latest News Gorakhpur: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 हेतु परीक्षा शुल्क एवं फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 (वर्ष-2025) में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में निम्नलिखित श्रेणियों के परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने एवं परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि एक बार पुनः विस्तारित की जा रही है:

ddu

1. स्नातक / स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष व्यक्तिगत

2. स्नातक / स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के भूतपूर्व एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थी
3. स्नातक अंतिम वर्ष के संस्थागत, भूतपूर्व एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थी
4. अंकसुधार / बैकपेपर / एक विषय के परीक्षार्थी
5. गत वर्षों में एवं वर्ष-2024 की परीक्षा में स्नातक अंतिम वर्ष में राष्ट्र गौरव, पर्यावरण एवं मानवाधिकार अध्ययन विषय में अनुत्तीर्ण / छूटे हुए परीक्षार्थी

DDU University ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में इस कार्य को मिलेगा बढ़ावा
अब ये परीक्षार्थी दिनांक 03 अप्रैल 2025 से 04 अप्रैल 2025 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://ddugu.ac.in पर विलंब शुल्क ₹500/- सहित परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
इसके पश्चात परीक्षा शुल्क जमा करने एवं परीक्षा फार्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, पूर्व में भरे गए परीक्षा फार्म में कतिपय विषय एवं लिंग (Gender) संशोधन हेतु भी पोर्टल उपरोक्त तिथि में खोला जाएगा। अतः सभी परीक्षार्थी आवश्यक संशोधन समय रहते कर लें।

समस्त महाविद्यालयों से अनुरोध है कि वे अपने द्वारा जेनरेट किए गए चालान के सापेक्ष में समस्त परीक्षार्थियों का परीक्षा फार्म भरवा लें।
किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में संबंधित महाविद्यालय स्वयं उत्तरदायी होगा।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+