DDU University के अंतिम वर्ष व उत्तीर्ण कर चुके छात्रों के लिए बेहद जरूरी सूचना, जल्द कर लें यह काम
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह सूचित किया जाता है कि शासन के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार, विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत / उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के डाटा की अपलोडिंग की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2024 के बाद बंद कर दी जाएगी।
जिन छात्र-छात्राओं को डिजीशक्ति पोर्टल पर ई-केवाईसी (E-KYC) करते समय "INVALID ENROLLMENT NUMBER" की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वे 16 दिसंबर 2024 तक अधिष्ठाता, कला संकाय कार्यालय के ऊपर स्थित महिला सेल (GUWAA) में प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे के बीच संपर्क करें। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका डाटा, यदि अपलोड नहीं हुआ है, तो समय सीमा के भीतर अपलोड कर दिया जाए।

Gorakhpur News: DDU University परास्नातक सम सेमेस्टर की कक्षाओं के संचालन का कार्यक्रम जारी
इसके अतिरिक्त, सभी छात्र-छात्राएं स्वयं अपना ई-केवाईसी डिजीशक्ति पोर्टल (https://digishakti.up.gov.in) पर 15 दिसंबर 2024 तक पूरा करना सुनिश्चित करें।
छात्र-छात्राओं से यह भी अनुरोध है कि वे डिजीशक्ति पोर्टल पर दिए गए ई-केवाईसी से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को ही टैबलेट / स्मार्टफोन वितरण के लिए पात्र माना जाएगा।
अतः छात्र-छात्राएं इस प्रक्रिया को प्राथमिकता दें और समय सीमा के भीतर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।












Click it and Unblock the Notifications