DDU University ने पूरे किए 75 वर्ष, राज्यपाल रहीं मौजूद, हीरक जयंती समारोह की देखें खास तस्वीरें

DDU University Heerak Jayanti Samaroh News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए आज बहुत खास दिन है। विश्वविद्यालय ने 75 वर्ष पूरे कर लिए है। इस उपलक्ष्य में आयोजित हीरक जयंती समारोह में सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी गोरखपुर विश्वविद्यालय में मौजूद रही। इस दौरान विश्वविद्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए है। एक नजर आज के कार्यक्रमों पर -

ddu

राज्यपाल ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए कही ये बातें

उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की सराहना करते हुए कहा कि आज इसके 75 वर्ष पूरे हो रहे है। लेकिन वास्तविकता ये है कि यह विश्वविद्यालय अपनी युवा अवस्था में है। आज का युवा ही कल का भविष्य है। विश्वविद्यालय ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है।

ddu university

साइकिल यात्रा को किया रवाना

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया, जो विभिन्न विषयों पर जागरूकता फैलाने के साथ 3 दिन में सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा करते हुए लौटेंगे।

महिला सशक्तिकरण पर बोलीं राज्यपाल

महिला सशक्तिकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को संदर्भित करते हुए कुलाधिपति ने कहा कि मौजूदा भारत में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाओं की उपस्थिति न हो. महिलाओं ने अपने को हर क्षेत्र में प्रमाणित किया है।

युवाओं से राजपाल की अपील

कुलाधिपति ने अपने संबोधन में छोटे-छोटे किंतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर युवाओं को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि आजकल युवाओं में जो रील बनाने की प्रवृत्ति दिख रही है, उसके प्रति उन्हें बेहद सावधान होना होगा. ऐसा न हो कि युवा रील के चक्कर में अपने सुनहरे भविष्य से भटक जाएं।

सर्वाइकल कैंसर व टी.वी.के प्रति संवेदनशीलता

सर्वाइकल कैंसर व टीवी मुक्त भारत बनाने की दिशा में कुलाधिपति काफी गंभीर नजर आयीं उन्होंने बताया कि 2 वर्ष पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ वैक्सीनेशन की शुरुआत उन्होंने राजभवन से किया। उन्होंने बताया कि हमारा उत्तर प्रदेश कई अच्छे मामलों में नंबर वन है. विचारणीय है कि सर्वाइकल कैंसर और टी.वी. के मामले में भी हमारा राज्य नंबर वन है. हीरक जयंती समारोह के अवसर पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर बचाव टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई।

ddu university

कुलाधिपति ने किया 'प्रवाह' का विमोचन

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में सूचना,प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र द्वारा संपादित पत्रिका 'प्रवाह' का विमोचन किया गया. इस दौरान केंद्र के निदेशक व 'प्रवाह' के संपादक डॉ.महेंद्र सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे. डॉ.दीपेंद्र मोहन सिंह, डॉ.अभिषेक शुक्ल तथा डॉ.गरिमा सिंह 'प्रवाह' के संपादन मंडल के सदस्य हैं।

*कुलाधिपति ने पूर्वांचल की झांकी का किया अवलोकन

विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा पूर्वांचल की झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी में छात्राएं गुरु गोरखनाथ, गौतम बुद्ध तथा कबीर दास आदि के रूप में दिखाई दीं। छात्राओं द्वारा शिव स्तुति तथा शिव मंदिर पर आधारित झांकी भी प्रस्तुत की गई।
इसके अतिरिक्त झांकी में सूप से चावल साफ करती हुई महिला, धान चकिया चलाती हुई महिला, चटनी पिसती हुई महिला, धान रोपती हुई महिला तथा कुटीर उद्योग चलाती हुई महिला आदि को दर्शाया गया था। झांकी में पूर्वांचल के प्रमुख व्यंजन भी शामिल थे।

कुलपति ने कहा

हीरक जयंती समारोह के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि पिछले कई महीनों से चल रहे 100 से अधिक कार्यक्रम विविधता के साथ-साथ उत्साह और उमंग का उदाहरण हैं. शोध, शिक्षा व नवाचार की हमारी उपलब्धियों के पीछे माननीय कुलाधिपति जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन है.

ddu university

महामहिम के हाथों सम्मानित हुए 200 से अधिक विजेता प्रतिभागी

विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित तीनों जनपद के प्रतिभागियों के बीच निर्णायक प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं के कुल 619 छात्र छात्राओं को विजयी घोषित किया गया। इन विजेता प्रतिभागियों में से 200 से अधिक को कुलाधिपति एवं राज्यपाल उ. प्र. महामहिम आनंदीबेन पटेल के हाथों मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+