DDU University News: प्री सबमिशन पर एक पौधा व एक पुस्तक विभाग को भेंट कर रहे हैं शोधार्थी

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में "माई कैंपस, माई प्राइड, माई रिस्पांसिबिलिटी " पहल के तहत शोधार्थियों द्वारा गोद लिए गए पौधों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रत्येक शोधार्थी ने एक पौधा गोद लिया है और उसकी देखभाल कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और विभाग को सुंदर बनाना है।

विभाग के अध्यक्ष, प्रो. अजय शुक्ला, ने इस पहल को और विस्तार देते हुए एक नई परंपरा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जो भी शोधार्थी अपनी पीएचडी का प्री-सबमिशन प्रेजेंटेशन देंगे, वह स्वेच्छा से विभाग के पुस्तकालय के लिए एक पुस्तक और एक पौधा स्वेच्छापूर्वक भेंट कर अपने विभाग को समृद्ध बनाने का कार्य कर एक जिम्मेदार विद्यार्थी होने का फर्ज अदा करेंगे।

ddu

प्रो. अजय शुक्ला ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि ज्ञान के भंडार को भी समृद्ध करने का प्रयास है। हमारे पुस्तकालय की स्थापना पूर्व छात्रों के योगदान से हुई है और अब इसे और विस्तार दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने अंग्रेजी विभाग के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूरे विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग रोल मॉडल के रूप में कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर आज विभाग की शोधार्थी सुप्रिया राय ने अपने शोध-निर्देशक प्रो. अजय शुक्ला के निर्देशन में अपनी प्री-समिशन प्रस्तुति दी। सफल प्रस्तुति के बाद उन्होंने स्वेच्छा से एक खूबसूरत इनडोर पौधा विभाग को समर्पित किया और उसे अपनी जूनियर, ऋचा पल्लवी को सौंपा। ऋचा ने इस पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी स्वीकार की और अपने वरिष्ठ की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का वादा किया। इसके अतिरिक्त, सुप्रिया राय ने पुस्तकालय के लिए एक पुस्तक भी स्वेच्छा से भेंट किया।

इस अवसर पर विभाग में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और शोधार्थियों ने इस नई पहल की सराहना की। विभाग के "हरियाली और ज्ञान" के इस प्रयास की व्यापक स्तर पर सब जगह प्रशंसा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+