DDU University : हीरक जयंती के अवसर पर अंग्रेजी विभाग आयोजित करेगा यह खास कार्यक्रम
DDU University News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर अंग्रेजी विभाग ने एक विशेष पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन विभाग में 10 फरवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे किया है। 'शब्द और स्टैंज़ा' शीर्षक कविता संग्रह का विमोचन कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा किया जाएगा। यह साहित्य संग्रह अंग्रेजी विभाग के शोधार्थियों और स्नातकोत्तर छात्रों द्वारा रचित 50 से अधिक बाइलिंग्वल कविताओं का संग्रह है, जिन्हें 33 प्रतिभाशाली कवियों ने रचा है।
इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि अंग्रेजी विभाग नियमित रूप से विभागीय पत्रिका साहित्य विमर्श प्रकाशित करता है, जिसमें छात्र अपनी रचनात्मकता को साकार रूप देते हैं। पत्रिका की नियमितता तथा इसकी साहित्यिक रचनाओं को देखते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए सुझाव दिया था कि उनकी कविताओं को पुस्तक रूप में प्रकाशित किया जाए। उसी प्रेरणा का परिणाम यह संग्रह 'शब्द और स्टैंज़ा' है।

उल्लेखनीय है कि इस संग्रह में कविताओं के विषय जीवन, प्रकृति, प्रेम, मानव संवेदनाएं और सामाजिक मुद्दों की विविधता की प्रस्तुति है। यह पुस्तक न केवल छात्रों की सृजनशीलता को उजागर करती है बल्कि उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।












Click it and Unblock the Notifications