Gorakhpur News: पहले कल्याण मंडपम का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, बताई इसकी विशेषताएं
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इतना ही नहीं उन्होंने गोरखपुर को 103 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिसमें 76.40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व 26.31 करोड़ रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अब निम्न और मध्यम वर्ग के लोग भी अपने कार्यक्रम अत्याधुनिक सुविधाओं में कर सकेंगे।
कल्याण मंडपम इसका माध्यम बनेगा। अगले कुछ माह में सात नए कल्याण मंडपम भी बनकर तैयार हो जाएंगे। इनमें से पांच कल्याण मंडपम के लिए धनराशि उन्होंने अपनी विधायक निधि से दी है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में बेखौफ हुए पशु तस्कर, पशुओं को ऐसे करते हैं गायब, देख उड़ जाएंगे होश, देखें Video
उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों के लिए कल्याण मंडपम की बुकिंग मात्र 11 हजार रुपये में करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए हैं। उन्होंने नगर के नवसृजित वार्ड खोराबार में 4.71 करोड़ रुपये की लागत से बने शहर के पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण करने के साथ ही 4.55 करोड़ रुपये की लागत से बने गैस आधारित पशु शवदाह गृह, महादेवपुरम से रामगढ़ताल में फेज 2 (पम्पिंग स्टेशन) तक 2.46 करोड़ रुपये से नाला निर्माण कार्य, एकला बांध से पशु शवदाह गृह (कारकस प्लांट) तक 0.68 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications