Gorakhpur News: गोरखपुर में बेखौफ हुए पशु तस्कर, पशुओं को ऐसे करते हैं गायब, देख उड़ जाएंगे होश, देखें Video

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नि:संदेह पशुओं के हित के लिए लगातार प्रयासरत नजर आ रही है। तमाम योजनाएं भी इनके हित में चलाई जा रही हैं लेकिन समाज के कुछ अराजक लोग इन बेजुबानों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बेखौफ पशु तस्करों की जो आए दिन इनकी जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो गोरखपुर शहर के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी, वार्ड 35, पादरी बाजार का जिसमें पशु तस्करों की हैवानियत साफ देखी जा सकती है।

दिन सोमवार, समय सुबह के 5 बजे हैं, अधिकांश लोग सो रहे होते है। पिकअप गाड़ी से कुछ पशु तस्कर इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी के पहुंचते है , एक गाय को निशाना बनाते है और महज 5 से 10 मिनट में गाड़ी पर लादते हैं और निकल जाते हैं।

gorakhpur news

कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना कैद हो जाती है। जब कॉलोनी के लोगों ने इसे देखा तो उनके होश उड़ गए। उनका कहना है कि पशु तस्कर पशुओं को चुरा सकते है तो यहां कोई और भी अप्रिय घटना कभी भी हो सकती है।

एसपी सिटी गोरखपुर अभिनव त्यागी ने कहा कि इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। पहचान कर इन पशु तस्करों पर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+