DDU University के अर्थशास्त्र विभाग की इस खास पहल से युवाओं का बढ़ा उत्साह
DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अर्थशास्त्र विभाग के अर्थशास्त्र परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के दूसरे श्रृंखला के क्रम मे 'Process of Indian Economy: New Dimension' शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया।
सर्वप्रथम अर्थशास्त्र परिषद के प्रभारी डॉ.राजू कुमार गुप्ता ने इस कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया। इस प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विषय के परास्नातक के अनेक छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में नितिका स्वरूप, मनीष चौहान, ममता मिश्रा , शिवांगी सिंह , प्रदुम सिंह, अमिता चौधरी, गुड़िया शर्मा, अनुराग यादव, आयुष गुप्ता तथा श्वश्तिक गुप्ता नें अपने विचार प्रकट किये। जिसमे प्रदुम सिंह,निकिता स्वरूप तथा आयुष गुप्ता नें क्रमशः प्रथम, द्वतीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने के साथ अमिता चौधरी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया ।

इस कार्यक्रम के अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने Process of Indian Economy: New Dimension' के बारे में विधार्थियों को जानकारी प्रदान किया और साथ ही यह भी बताया कि विधार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिये जिससे आप अपने आप को इन मंचो के माध्यम से निखार सकतें हैं।
विभाग के वरिष्ठ आचार्य करुणाकर राम त्रिपाठी तथा प्रो0 अलोक कुमार गोयल , ने अपने उद्बोधन द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग की सहायक आचार्य डॉ० वंदना अहिरवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के डॉ. सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. मनीश कुमार, तथा समस्त शोध छात्र तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications