Gorakhpur: जब गोरखनाथ मंदिर में एक बच्ची को देख रुक गए सीएम योगी, बच्ची ने कही यह बात
सीएम योगी सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में पूजा- अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक बच्ची पर पड़ी और वह रुक गए।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इन दिनों गोरखपुर में हैं। वजह गोरखनाथ मंदिर में 21 मई को देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व सोमवार को सात दिवसीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ था। इन्ही कार्यक्रमों के दौरान सीएम पूजा करने लिए मुख्य मंदिर जा रहे थे। तभी उनकी नजर धूप में खड़ी एक बच्ची पर पड़ी और वह उसके पास गए।
आपको देखने के लिए धूप में हूं खड़ी
सीएम के कहने पर बच्ची को गोद में उठा लिया गया। सीएम उसे दुलार करने के साथ ही बात करने लगे। इसके साथ ही सीएम ने उसे प्रसाद देकर आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने बच्ची से पूछा इतनी धूप में यहां क्यों खड़ी हो तो बच्ची ने जवाब दिया आपको देखने के लिए। इतना सुन सीएम हंसने लगे और उससे कहा कि बच्चों को धूप में नहीं खड़ा होना चाहिए। तबियत खराब हो जाएगी। किसी छायादार जगह रहो।

कलशयात्रा का शुभारंभ गोरखनाथ मंदिर के परिसर में बने नौ देवी-देवताओं के नवीन मंदिरों में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठानों के द्वितीय चरण का शुभारंभ सोमवार सुबह मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हुआ। मुख्यमंत्री ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में विधिविधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक किया और तत्पश्चात पांच कन्याओं को जलभरा कलश सौंपकर कलशयात्रा का शुभारंभ किया। यह कलशयात्रा 21 मई तक होने वाली श्रीमद्भागवतपुराण कथा ज्ञानयज्ञ एवं श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए निकाली गई। इस अवसर पर रथ पर विराजित सभी नौ नवीन देव विग्रहों की रथयात्रा भी निकाली गई। यात्रा के गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला में कलश स्थापना की और पंचांग पूजन किया।












Click it and Unblock the Notifications