UP News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आज समापन करेंगे सीएम योगी

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन करेंगे। इस प्रतियोगिता में दौ सौ से अधिक पहलवान शामिल हो रहे हैं। यह प्रतियोगिता नाग पंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित है।

यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश केसरी (74 किलो से ऊपर), उत्तर प्रदेश कुमार (60 से 70 किलो) और वीर अभिमन्यु (50 से 60 किलो, आयु 15 वर्ष से कम) तीन वर्गों में हो रही है। उत्तर प्रदेश केसरी के विजेता को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 51 हजार रुपये मिलेंगे। उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग में विजेता को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। जबकि, वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

gorakhpur

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को गोरखपुर शहर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह, विनय कुमार गौतम, दुर्गेश बजाज सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+